देश

मोदी सरकार ने CRPF, BSF, NIA और IB में किए बड़े बदलाव, यहां देखें लिस्ट

Cabinet Appointments: केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. इसके तहत CRPF, BSF, NIA, SSB और IB में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) और विशेष महानिदेशक (Special DG) स्तर पर अहम पदभार सौंपे गए हैं.

CRPF में कई बड़े नाम शामिल

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज़ाकी अहमद (1993 बैच), जो इस समय सीआरपीएफ में आईजी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें विशेष महानिदेशक (Special DG), CRPF बनाया गया है. उनका कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा.

इसी तरह, यूपी कैडर के ही 1994 बैच के आईपीएस राजा श्रीवास्तव और बिहार कैडर के अमित कुमार को भी CRPF में Special DG नियुक्त किया गया है. राजा श्रीवास्तव का कार्यकाल फरवरी 2029 तक रहेगा जबकि अमित कुमार 31 अक्टूबर 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे.

इसके अलावा, असम-मेघालय कैडर के दीपक कुमार को भी CRPF में Special DG नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति in-situ आधार पर दो साल के लिए की गई है.

बीएसएफ और अन्य बलों में नई जिम्मेदारियां

तमिलनाडु कैडर के महेश कुमार अग्रवाल (1994 बैच), जो वर्तमान में BSF में ADG हैं, को BSF का Special DG बनाया गया है. उनका कार्यकाल 31 मार्च 2032 तक रहेगा. इसी क्रम में, बिहार कैडर की वरिष्ठ अधिकारी अनुपमा निलेश्वर चंद्रा को सशस्त्र सीमा बल (SSB) में Special DG नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा और यह नियुक्ति in-situ आधार पर की गई है.

खुफिया ब्यूरो (IB) में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. नियुक्ति आदेश के अनुसार, तेलंगाना कैडर के अप्टे विनायक प्रभाकर, मध्य प्रदेश कैडर के मनमीत सिंह नारंग और AGMUT कैडर के अनुराग कुमार को IB में Special Director बनाया गया है. तीनों अधिकारियों की नियुक्ति in-situ आधार पर की गई है और कार्यकाल दो वर्ष का होगा.
वहीं, हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में Special DG नियुक्त किया गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि ये नियुक्तियां आने वाले वर्षों में देश की आंतरिक सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाएंगी. CRPF और BSF जैसे बल नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों तक सुरक्षा के मोर्चे पर तैनात रहते हैं, जबकि NIA और IB जैसी एजेंसियां आतंकवाद और आतंरिक खतरों से निपटने में अहम भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं दिल्ली के नए मुख्य सचिव राजीव वर्मा? पहले सस्पेंशन अब राजधानी की कमान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago