मुजफ्फरनगर के मार्केट में जूते के दाम को लेकर मारपीट
Muzaffarnagar Viral Video/NEERAJ TYAGI: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर मार-कुटाई हो गई. ग्राहकों ने दुकानदार को घसीट-घसीटकर मारा. मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.
यह मामला बुधवार सुबह सवेरे मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां भगत सिंह रोड पर कुछ ग्राहकों ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर डाली. बताया जा रहा है कि जूते के दाम को लेकर ग्राहक और व्यापारी में विवाद हुआ था.
जिसके बाद ग्राहक ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर दुकानदार फिरोज की जमकर पिटाई कर दी थी. मारपीट के बाद आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए और फिर मौके पर जमकर हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई.
मामले की सूचना मिलने पर पास में स्थित नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बामुश्किल मामले को शांत करते हुए दोनों तरफ से 11 अभियुक्त दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज, अजीम, लक्ष्य, नवीन, अभिनव और विशांत को गिरफ्तार कर मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है की मारपीट की इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है. बरहाल ये मारपीट की पूरी घटना पास ही कि एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.
जिसकी जानकारी देते हुए एएसपी मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के शिव चौक के पास एक तहसील मार्केट है, जिसमें 5-6 लोगों के दो गुटों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई. सुबह आज इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घटना में बीच बचाव करते हुए पुलिस ने घटना को होने से रोका.
उन्होंने बताया कि जो लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे थे वह पुलिस थाने में लाये गए उनका मेडिकल कराया गया आगे की विधिक कार्रवाई मेडिकल के आधार पर और तहरीर के आधार पर और जांच के आधार पर की जाएगी. कुछ लोग लड़े थे तो हल्की चोटें आई हैं. कोई गंभीर चोट किसी को नहीं आई है और मौके पर शांति है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…