Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर मार-कुटाई हो गई. ग्राहकों ने दुकानदार को घसीट-घसीटकर मारा. मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.

muzaffarnagar-shoe-price-dispute-shopkeeper-assault-cctv-video

मुजफ्फरनगर के मार्केट में जूते के दाम को लेकर मारपीट

Muzaffarnagar Viral Video/NEERAJ TYAGI: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर मार-कुटाई हो गई. ग्राहकों ने दुकानदार को घसीट-घसीटकर मारा. मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.

यह मामला बुधवार सुबह सवेरे मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां भगत सिंह रोड पर कुछ ग्राहकों ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर डाली. बताया जा रहा है कि जूते के दाम को लेकर ग्राहक और व्यापारी में विवाद हुआ था.

जिसके बाद ग्राहक ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर दुकानदार फिरोज की जमकर पिटाई कर दी थी. मारपीट के बाद आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए और फिर मौके पर जमकर हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई.

पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने पर पास में स्थित नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बामुश्किल मामले को शांत करते हुए दोनों तरफ से 11 अभियुक्त दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज, अजीम, लक्ष्य, नवीन, अभिनव और विशांत को गिरफ्तार कर मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है की मारपीट की इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है. बरहाल ये मारपीट की पूरी घटना पास ही कि एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

5-6 लोगों के बीच हो गई थी मारपीट

जिसकी जानकारी देते हुए एएसपी मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के शिव चौक के पास एक तहसील मार्केट है, जिसमें 5-6 लोगों के दो गुटों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई. सुबह आज इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घटना में बीच बचाव करते हुए पुलिस ने घटना को होने से रोका.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले दिल्ली में लागू होने जा रही हैं सख्त पाबंदियां! घर बनवाना या गाड़ी से निकलना पड़ेगा भारी, जानिए क्या-क्या बदला?

उन्होंने बताया कि जो लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे थे वह पुलिस थाने में लाये गए उनका मेडिकल कराया गया आगे की विधिक कार्रवाई मेडिकल के आधार पर और तहरीर के आधार पर और जांच के आधार पर की जाएगी. कुछ लोग लड़े थे तो हल्की चोटें आई हैं. कोई गंभीर चोट किसी को नहीं आई है और मौके पर शांति है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital