उत्तर प्रदेश

फांसी होगी या उम्रकैद? चर्चित नीले ड्रम वाले मामले पर आज आएगा फैसला, जेल में सहमे बैठे हैं साहिल और मुस्कान

Neela Drum Murder Case: चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में मेरठ की अदालत आज दोषी मुस्कान और साहिल की सजा का ऐलान करेगी. फैसले से पहले जेल में बंद दोनों आरोपियों की बेचैनी बढ़ गई है, जबकि पीड़ित परिवार ने फांसी की मांग की है.

पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट से जमाने के मामले में आज अदालत सजा सुनाएगी. दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल तनाव में हैं, और मुस्कान ने अपनी बेटी को चिट्ठी लिखी है, जबकि पीड़ित परिवार फांसी की मांग पर अड़ा हुआ है.

सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज आ सकता है सजा पर फैसला

सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी काफी बढ़ गई है. अदालत आज इस मामले में दोनों की सजा का ऐलान करेगी. इसे लेकर जेल प्रशासन दोनों की मानसिक स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. वहीं दूसरी ओर, मृतक सौरभ के परिजनों ने अदालत से दोनों के लिए फांसी की सजा की पुरजोर मांग की है.

जेल में बढ़ गई बेचैनी, गुमसुम रहने लगे हैं दोनों दोषी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने जानकारी दी कि दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल दोनों बेहद परेशान और चुप रहने लगे हैं. तनाव और अवसाद से बाहर निकालने के लिए दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण और नियमित काउंसिलिंग कराई जा रही है. मुस्कान ने जेल में पूजा-पाठ भी काफी कम कर दिया है, जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है.

मुस्कान ने बड़ी बेटी को लिखी चिट्ठी, फोन पर बात की मांग

मुस्कान अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है और जेल प्रशासन से अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलाने की जिद कर रही है. उसने बेटी से फोन पर बात कराने की भी मांग की, लेकिन जेल प्रशासन के पास कोई संपर्क नंबर न होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका. इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान को पत्र लिखने का सामान उपलब्ध कराया, जिसके जरिए उसने अपनी बेटी पीहू के नाम एक चिट्ठी लिखी है.

पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग, कोर्ट के फैसले पर टकटकी

मृतक सौरभ राजपूत के परिवार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि दोषियों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं होगी. फैसले के दिन सौरभ की मां रेणु ने घर पर विशेष पूजा-पाठ भी शुरू कर दी है. परिवार का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे न्याय के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

क्या था पूरा सनसनीखेज ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड?

ब्रह्मपुरी में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. मुस्कान ने खाने में नशीली गोलियां मिलाकर पति सौरभ को बेहोश किया और फिर सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था. 30 सितंबर को मेरठ की जिला जज कोर्ट ने दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया था.

यह भी पढ़ें-राम नगरी अयोध्‍या में प्रज्वलित होंगे सबसे ज्‍यादा दीपक, पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा; 2100 ड्रोन के शो में दिखेंगे रामायण के रंग

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

यूपी में फिर दिखेगी दो लड़कों की जोड़ी! अखिलेश-राहुल के गठबंधन का क्या है सीट बंटवारा फॉर्मूला?

UP Election 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारियां तेज हैं. जानिए सीट बंटवारे के…

11 minutes ago

नागपुर में 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा, मालिक-मैनेजर समेत 13 आरोपी

Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में पुलिस ने 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की.…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी! CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास तिहाड़ जेल भेजे गए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने…

30 minutes ago

‘देवी उपासना से दूर होंगी सब बाधाएं’ पीएम मोदी ने साझा की दुर्गासप्तशती की महिमा, मां कूष्माण्डा से मांगी आरोग्य की कृपा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन लोगों को…

1 hour ago