उत्तर प्रदेश

“नया भारत पहलगाम के अपराधियों को ‘मिट्टी में मिलाने’ का माद्दा रखता है”, काशी में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की शक्ति व सामर्थ्य का अहसास किया है. नया भारत पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर और दुश्मन के घर में घुसकर उसका खात्मा करने का माद्दा रखता है.

CM Yogi ने कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत पावन श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव के धाम और अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत-अभिनंदन किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आदि मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की काशी में उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन सावन महीने के ऐसे समय में हुआ है, जब पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के सामर्थ्य और शक्ति का अहसास किया है. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी का आगमन यहां हुआ है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से मैं उनका स्वागत करता हूं.”

“अविनाशी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं पीएम”

सीएम योगी ने कहा, “सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री संसद में इस अविनाशी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रधानमंत्री कहते हैं कि काशी की आत्मा सनातन और आत्मीयता वैश्विक है. काशी 11 वर्ष में नूतन व पुरातन के साथ आध्यात्मिकता व आधुनिकता के नए संगम के रूप में दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है. यह पहली बार हो रहा होगा, जब कोई प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में 51वीं बार उपस्थित हुए होंगे.”

इसे भी पढ़ें-Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश

सीएम योगी ने कहा कि सक्षम भारत की कल्पना को साकार करने में दिव्यांगजनों का भी बड़ा योगदान है. दिव्यांगजनों के जीवन में आशा और उत्साह का संचार होने के साथ ही उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है. पीएम के कर कमलों से यहां हजारों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्ष पहले अन्नदाता किसानों की क्या स्थिति थी. किसान खेती से पलायन करते थे, आत्महत्या के लिए मजबूर होते थे, लोगों के मन में व्यवस्था के प्रति खिन्नता थी परंतु 11 वर्ष में स्वायल हेल्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था आदि के साथ ही जो ईकोसिस्टम बनाया गया है, उसका परिणाम है कि यूपी के भी करोड़ों किसान इन योजनाओं से जु़ड़कर आत्मनिर्भर व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना योगदान देने को तैयार हैं.

देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री ने काशी को चुना है. प्रदेश के 2.30 करोड़ और काशी के 2.21 लाख परिवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्राप्त कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago