Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया. उन्होंने दो Nuclear Submarines को तैनात करने का फैसला लिया है.

Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश - भारत एक्सप्रेस

दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) की धमकियों (threats) के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बड़ा एक्शन; अमेरिकी पनडुब्बी तैनाती (US submarine deployment) के आदेश से रूस-अमेरिका संबंधों (Russia-US relations) में तनातनी (tension) बढ़ गई है, जिसे परमाणु निवारण (nuclear deterrence) का एक खतरनाक कदम माना जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया. उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों (Nuclear Submarines) को तैनात करने का फैसला लिया है.

ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट

यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट कर कहा कि,

“रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev), जो अब रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं, के अत्यधिक भड़काऊ बयानों के आधार पर मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है. उनके बयान मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ हैं. ट्रंप ने कहा कि शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और अक्सर अनपेक्षित परिणाम दे सकते हैं. मुझे आशा है कि यह उन उदाहरणों में से एक नहीं होगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

इसे भी पढ़ें- भारत पर Tariff, पाकिस्तान को छूट और दिल में नोबेल की चाहत, डबल रेस की दौड़ में क्यों दौड़ रहे Trump ?

क्या है मामला ?

बता दें कि पिछले दिनों रूस ने ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के ‘गैर-जिम्मेदाराना’ हमलों की कड़ी निंदा की थी. रूस ने हमले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के एक स्थायी सदस्य की ओर से किया गया अंतरराष्ट्रीय कानून (International Law) का घोर उल्लंघन बताया था. साथ ही कहा कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) की व्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा.

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा ?

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि,

“अमेरिकी हमले के बाद ईरान को कई देश परमाणु हथियार दे सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को शांति का नोबेल पुरस्कार भूल जाना चाहिए.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read