Bharat Express DD Free Dish

पोर्टर ऐप से डिलीवरी, कॉलेज स्टूडेंट्स को टारगेट! ग्रेटर नोएडा में भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida Drug Racket: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स सहित, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है. 

Greater Noida Drug Racket

Greater Noida Drug Racket

Greater Noida Drug Racket: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स सहित, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पोर्टर से नशे का सामान मंगाकर स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल के बच्चों को महंगे दामों पर बेचते थे. पुलिस के मुताबिक एक ग्राम नशे के लिए ये लोगों से 3 से 4 हजार रुपये तक लेते थे. गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 22 साल से 29 साल के बीच है.

कैसे हुए गिरफ्तार?

चारों आरोपी माल लेकर थाना नॉलेज पार्क इलाके में मौजूद क्राउन एक्सपो मार्ट की तरफ जा रहे थे. तभी मुखबिर खास से पुलिस को इनकी सूचना मिल गई. पुलिस ने एक्सपो मार्ट के आगे पड़ने वाली पुलिया पर इन्हें रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान इनके पास से 1 किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम एमडी, 75 ग्राम ओजी, 144 पिल्स एमडीएमए, 63 ग्राम हैश और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 15 लाख रुपये है. ये स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशा बेचते थे.

नशे के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान

इस संबंध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त महोदया के निर्देशन में नशा और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना नॉलेज पार्क पुलिस के द्वारा 4 अभियुक्तों को लगभग 15 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, आम प्रदर्शनकारियों पर नहीं दर्ज होंगे नए मुकदमे; गंभीर मामलों में होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि पुलिस इन लोगों की तफ्तीश में जुटी है कि इन्हें माल कौन सप्लाई करता था और ये किसे बेचते थे. ये सभी आरोपी 22 साल से लेकर 29 साल तक की उम्र के हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read