उत्तर प्रदेश

Noida : पुलिस और स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने 7 मार्च को मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालिंदी कुंज की दिशा में जा रहे हैं.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

इस पर थाना सेक्टर-126 पुलिस ने कालिंदी कुंज हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी. तभी महामाया फ्लाईओवर की ओर से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और एक केटीएम मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए तेजी से बैरियर को पार कर नाले की पटरी और यमुना घाट की दिशा में भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की.

तीन बदमाशों को लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए. घायल बदमाशों की पहचान इरशाद (उम्र 21 वर्ष), शास्त्री पार्क, दिल्ली (मूल पता: ग्राम मधुबनी, जिला सुपौल, बिहार), नसीम (उम्र 22 वर्ष), शास्त्री पार्क, दिल्ली और सुमित (उम्र 21 वर्ष), शास्त्री पार्क, दिल्ली के रूप में हुई है.

पुलिस ने उनके कब्जे से 5 छीने गए मोबाइल फोन, 2 चोरी की मोटरसाइकिल, 3 अवैध तमंचे, 3 खोखा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल लूटकर भाग जाते थे.

इन बदमाशों के खिलाफ कई मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा भी हुआ. इन बदमाशों ने 25 फरवरी को सेक्टर-19 नोएडा के बारात घर के पास एक व्यक्ति से वनप्लस कंपनी का मोबाइल छीना था, जिसमें 2500 रुपये भी थे. इसके अलावा, जनवरी महीने में भी सेक्टर-58 नोएडा से एक व्यक्ति से सैमसंग कंपनी का मोबाइल छीना था.

यह भी पढ़ें- Noida: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस उनकी आपराधिक गतिविधियों और अन्य जानकारी की जांच कर रही है. इनके खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 5 मुकदमों की जानकारी अभी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago