उत्तर प्रदेश

Noida: गौतमबुद्धनगर के जंगल में पुलिस की इनामी शूटर से मुठभेड़, फायरिंग करने के बाद दबोचा गया सिकंदर

Gautam Buddha Nagar News: आज गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोएडा थाना सेक्टर-39 इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी शूटर सिकंदर उर्फ सतेन्द्र को गिरफ्तार किया. यह शूटर हत्या के कई मामलों में शामिल था. पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह बिना नंबर प्लेट वाली स्पेलंडर मोटरसाइकिल से भागते हुए पाया गया.

पुलिस ने शूटर को घेरा और की जवाबी कार्रवाई

मुठभेड़ की घटना 23 जनवरी 2025 को सेक्टर 39 थाना पुलिस द्वारा दादरी रोड के शशी चौक कट पर की जा रही चेकिंग के दौरान हुई. जब पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक से भाग निकला. पुलिस ने पीछा किया और सेक्टर 42 के जंगलों में घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घायल कर लिया. घायल बदमाश की पहचान सिकंदर उर्फ सतेन्द्र के रूप में हुई, जो दिल्ली के प्रहलादपुर गांव का निवासी है.

सिकंदर के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मामले

गिरफ्तार किए गए शूटर सिकंदर के खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज हैं. इनमें से एक मामला 19 जनवरी 2024 को सेक्टर 104 हाजीपुर स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम के पास सूरज मान की हत्या से संबंधित है. पुलिस की जांच के मुताबिक, सूरज की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर कपिल मान उर्फ कल्लू था, जो मकोका में बंद है. उसने अपने साथियों के माध्यम से सूरज को गोली मारी थी, जिसमें सिकंदर भी शामिल था.

हथियार व अन्य सामान, जो मौके पर जब्‍त हुए

सिकंदर के पास से पुलिस ने एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया. इसके अलावा, एक चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली स्पेलंडर मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे इंदिरापुरम थाना में दर्ज एक अन्य मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का बयान

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया. पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि सिकंदर के खिलाफ कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है.

यह भी पढ़िए: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी डीके राव को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें अपराध की दुनिया से कैसे जुड़े तार?

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

11 seconds ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

14 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

15 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

25 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

50 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

54 minutes ago