Om Prakash Rajbhar In Azamgarh: आजमगढ़/शुभम: आज़मगढ़ की धरती पर आज सियासी पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुँच गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM नेता शौकत अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. महाराजा सुहेलदेव और सालार मसूद गाजी को लेकर छिड़े इस विवाद ने अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है.
विवाद की शुरुआत AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक ट्वीट से हुई, जिसमें उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के योगदान पर सवाल उठाए और सालार मसूद गाजी को ‘आस्था का प्रतीक’ बताया. इस पर भड़कते हुए ओमप्रकाश राजभर ने शौकत अली को सरेआम ‘बेवकूफ’, ‘अनपढ़’ और ‘जाहिल’ करार दिया.
इतिहास का पाठ: राजभर ने कहा कि मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत को लूटने और गुलाम बनाने आया था. उस समय देश के 585 राजाओं में से 165 ‘भर’ राजा थे. महाराजा सुहेलदेव ने उन सभी को एकजुट कर गाजी को नानपारा (बहराइच) में दफन कर दिया था.
योगी सरकार का गौरव: उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने बहराइच में सुहेलदेव की 56 फुट ऊंची प्रतिमा बनवाकर यह साबित कर दिया है कि भारत में ‘वीरों’ की पूजा होती है, ‘लुटेरों’ की नहीं.
अखिलेश यादव को चुनौती: राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वे शौकत अली के इस बयान का समर्थन करते हैं? उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी से माफी मंगवाने की मांग की, अन्यथा पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी.
महाराजा सुहेलदेव के शौर्य को घर-घर पहुंचाने के लिए राजभर ने एलान किया कि आगामी 10 जून से 10 दिनों तक नानपारा (बहराइच) में भव्य मेला आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन सुहेलदेव की वीरता को समर्पित होगा.
महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर बोलते हुए राजभर ने पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जो काम सालों से अटका था, उसे मोदी-शाह की जोड़ी ने मुमकिन कर दिखाया. यह किसी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं को संसद में अपना हक खुद लड़ने के लिए सशक्त बनाने के लिए लाया गया है. राजभर ने दावा किया कि वे जल्द ही आज़मगढ़ में 50 हजार महिलाओं को जुटाकर मोदी जी का संदेश सुनाएंगे.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 27 की तैयारी: अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ बनाम ‘धुरंधर’ सीएम योगी; पोस्टरों ने बढ़ाया सियासी पार
आगामी विधानसभा चुनाव पर आत्मविश्वास जताते हुए राजभर ने खुद को ‘हिम्मती’ बताया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब सो नहीं रही है, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता को गोलबंद कर रही है. पंचायती चुनाव के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे.
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…