उत्तर प्रदेश

OMG! खाने में पेशाब मिलाती थी नौकरानी, CCTV से खुली पोल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर रसोई के अंदर बर्तन में यूरिन करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली सहायिका का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में यूरिन करती हुई दिखाई दे रही है. आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलाती है.

महिला ने अपनी जो शिकायत थाने में दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसके परिवार के सभी सदस्यों को पेट और लीवर संबंधी कई बीमारियां बीते कुछ सालों से हो रही है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि अपनी घरेलू सहायिका पर शक होने पर उन्होंने किचन में एक मोबाइल छुपा कर रख दिया और उस पर वीडियो बनाया. वीडियो बनाने के बाद सच्चाई उनके सामने आई तो उनके होश उड़ गए.

इसके बाद महिला थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कामवाली रीना, जो पिछले आठ वर्ष से उनके घर पर भोजन बनाती है. उस पर शक होने पर मोबाइल के कैमरे से किचन की रिकॉर्डिंग की गई. जिसमें पाया कि उसने किचन के बर्तन में मूत्र- निष्कासित किया और वहीं मूत्र से रोटियां बनाई. उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि बीते कई महीने से उनका परिवार लिवर की बीमारी से ग्रसित है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 minute ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

16 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

31 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

50 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago