Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG! खाने में पेशाब मिलाती थी नौकरानी, CCTV से खुली पोल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली सहायिका का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में यूरिन करती हुई दिखाई दे रही है. आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलाती है.

Maid was feeding

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर रसोई के अंदर बर्तन में यूरिन करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली सहायिका का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में यूरिन करती हुई दिखाई दे रही है. आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलाती है.

महिला ने अपनी जो शिकायत थाने में दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसके परिवार के सभी सदस्यों को पेट और लीवर संबंधी कई बीमारियां बीते कुछ सालों से हो रही है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि अपनी घरेलू सहायिका पर शक होने पर उन्होंने किचन में एक मोबाइल छुपा कर रख दिया और उस पर वीडियो बनाया. वीडियो बनाने के बाद सच्चाई उनके सामने आई तो उनके होश उड़ गए.

इसके बाद महिला थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कामवाली रीना, जो पिछले आठ वर्ष से उनके घर पर भोजन बनाती है. उस पर शक होने पर मोबाइल के कैमरे से किचन की रिकॉर्डिंग की गई. जिसमें पाया कि उसने किचन के बर्तन में मूत्र- निष्कासित किया और वहीं मूत्र से रोटियां बनाई. उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि बीते कई महीने से उनका परिवार लिवर की बीमारी से ग्रसित है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital