रिपोर्ट-नीरज
खतौली तहसील क्षेत्र में वंचित शोषित एकता रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुजफ्फरनगर दंगों की याद ताजा करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा(OP Rajbhar Bayan). इसको लेकर उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे, कत्लेआम हो रहा था, तब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और सैफई में बैठकर नाच देख रहे थे. मुख्यमंत्री का काम होता है कि जिस जिले में हालात खराब हैं, पहले उसे सुधारे, लेकिन उनके लिए नाच सर्वोपरि था. यहां लोग मारे जा रहे थे, गांव से पलायन कर रहे थे और भाग रहे थे, जबकि बाप-बेटे वहां बैठे नाच देख रहे थे.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में खड़े समाजवादी पार्टी पर बोलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 1990 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उनको कितना मारा था, आज उन्हीं के पक्ष में ये खड़े हैं. इसलिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग पहले अपने गिरेबान में झांक लें, देख लें कि हमने उनके साथ ऐसा किया है. कानून कोई भी अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कानून तो अपना काम करेगा ही. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए, चाहे हम हों, मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री.
जातिवाद के मुद्दे (OP Rajbhar Bayan) पर बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि ये देश पहले कृषि प्रधान देश था, अब जाति प्रधान देश है. जब तक तहसीलों में तहसीलदार ठप्पा मारकर जाति प्रमाण पत्र देगा, तब तक देश में जातिवाद होता रहेगा. हम तो जातिहीन समाज की स्थापना की लड़ाई लड़ते हैं. जाति तोड़ो, समाज जोड़ो का आंदोलन चलाते हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने पिछड़ों, मुसलमानों और दलितों का हक लूटा. अखिलेश यादव के समय में पुलिस, लेखपाल, ग्राम सेवक, एसडीएम की भर्ती में अपनी जाति को चिन्ह करने का काम किया जाता था. आयोग का अध्यक्ष भी उन्हीं की बिरादरी का होता था. आज योगी सरकार में योग्य बच्चे चुनकर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-‘जीवन पल-पल राष्ट्रसेवा के लिए..’, नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए क्या बोले अमित शाह?
मंत्री राजभर ने कहा कि NDA गठबंधन में हम लोग हैं और NDA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे. अच्छी मतपत्र छप गए हैं और वह मतपत्र पहुंचा दिए हैं. जिले में मतदाता सूची का प्रकाशन 15 को होने जा रहा है. चुनाव समय पर होगा. जो भ्रांति है, क्योंकि SIR का काम चल रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…