Nanaji Deshmukh death anniversary tribute: समाज सुधारक और प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए नानाजी देशमुख के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन पल-पल स्वाधीनता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है.
‘ग्रामोदय को बनाया जीवन का लक्ष्य’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि संघ से लेकर जनसंघ व भाजपा तक, राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए समर्पित ‘भारत रत्न’ नानाजी देशमुख जी ने ग्रामोदय को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के आजीवन पथप्रदर्शक रहे. नानाजी देशमुख जी को उनकी पुण्यतिथि(Nanaji Deshmukh death anniversary) पर नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि नानाजी का तपस्वी जीवन और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयास आज भी प्रेरणा स्रोत हैं.
संघ से लेकर जनसंघ व भाजपा तक, राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए समर्पित ‘भारत रत्न’ नानाजी देशमुख जी ने ग्रामोदय को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के आजीवन पथप्रदर्शक रहे।
नानाजी देशमुख जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूँ। pic.twitter.com/meKF2fbUOS
— Amit Shah (@AmitShah) February 27, 2026
‘राष्ट्रऋषि का तपस्वी जीवन प्रेरणादायी’: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नानाजी देशमुख((Nanaji Deshmukh) को ‘राष्ट्रऋषि’ बताते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि एक प्रबुद्ध राष्ट्रसेवक रहे नानाजी देशमुख जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और जन कल्याण के लिए समर्पित रहा. उनका तपस्वी जीवन समस्त कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है. मानवता के सच्चे उपासक ‘राष्ट्रऋषि’ भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन.
योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रऋषि, ‘भारत रत्न’ नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि(Nanaji Deshmukh death anniversary tribute). अंत्योदय और ग्रामोदय को जीवन का संकल्प बनाकर उन्होंने सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण की जो अमिट परंपरा स्थापित की वह सदैव हम सबका मार्गदर्शन करती रहेगी.
शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ के शिल्पकार, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, युगदृष्टा, ‘भारत रत्न’, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के लिए गतिमान अनेक योजनाएं उनकी राष्ट्र सेवा की जीवंत साक्षी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





