उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश भाई जवाब दो..’, आखिर सपा प्रमुख से क्या जानना चाहते हैं ओपी राजभर?

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. जिसपर एनडीए की तरफ से लगातार पलटवार भी किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जातिवादी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने स्वजातीय के लिए काम करते हैं.

कुर्मी विरोधी हैं अखिलेश

ओपी राजभर ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर कुर्मी विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि,

कल हमने आपसे एक सवाल किया था, मगर आपने अबतक जवाब नहीं दिया. जवाब दीजिए भाई. आख़िर कुर्मी भी तो उसी पीडीए में है, जिसकी दुहाई देकर आप वोट मांगते हैं. आज उसी पीडीए के पीछे पड़ गए. गजब है.

उन्होंने आगे कहा, हमें आपके जवाब का आज भी इंतज़ार है और सवाल भी यही है कि आपको कुर्मियों से इतनी चिढ़ क्यों है? क्यों आप हमेशा कुर्मी समाज की खिलाफत करते रहे हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए तीन उदाहरण भी दिये. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को कुर्मी समाज से जलन रखने का आरोप लगाया.

तीन सवाल पूछ साधा निशाना

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा,

मेरा सवाल वाजिब है. इसे स्पष्ट करने के लिए मैं तीन उदाहरण देता हूं.

  • बिहार पुलिस का सिपाही अभिषेक पटेल अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायर कर दिया तो आपने ट्वीट कर उसे अपराधी घोषित कर दिया और सिपाही निलंबित हो गया.
  • श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे के लिए आप ट्वीट तो किए ही झुट्ठो गिरफ्तारी भी दे आए.
  • वहीं सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा डॉक्टर स्वर्गीय सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर कोई कार्यक्रम तो छोड़िए आपसे एक ट्वीट तक नहीं हुआ. वहीं स्वजातीय के लिए आप क्या कर सकते हैं और किस हद तक जा सकते हैं, इसे पूरा देश जानता है.

इसलिए अखिलेश कुर्मियों से चिढ़ते हैं

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने यादव बिरादरी बर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन्हें गुंडागर्दी और माफियागीरी करने का आरोप लगाया.

उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी, कुर्मी बिरादरी से आपको चिढ़ इसलिए तो नहीं है कि वह शिक्षित होने पर जोर देती है, सरकारी सेवाओं में अपनी काबीलियत के बल पर सेलेक्शन पाती है. आप लोगों की तरह गुंडागर्दी और माफियागीरी नहीं करती है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, X पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

सुभासपा नेता ने कहा कि उन्हें और पूरे कुर्मी समाज को अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

9 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

10 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

40 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

49 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago