उत्तर प्रदेश

देश सेवा के लिए समर्पित रहा है पासी समाज : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ/ कसमंडी कला, मलिहाबाद, राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पासी समाज हमेशा से देश की सेवा के प्रति समर्पित रहा है. लखनऊ और आस पास का क्षेत्र पासी राजाओं का क्षेत्र हुआ करता था. समाज को जोडने वाले इस वर्ग का गौरवशाली इतिहास रहा है. ये देश के लिए लडने वाली कौम है जिसने देश पर अपने आपको न्यौछावर किया है. देश में आए आक्रान्ता इस समाज से भय खाते थे. देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध इस समाज ने अग्रेजों को खदेडने में अहम भूमिका निभाई थी.

कांग्रेस ने किया था बाबा साहेब का अपमान

कसमंडी कला, मलिहाबाद में धर्म रक्षक, राष्ट्र रक्षक कसमंडी के राजा रहे महाराजा कंसा पासी महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया था. उन्हे चुनाव में वोट डकैती करके पराजित करने का काम किया था अब ये पार्टी अपनी बन्द होती राजनति की दुकान को बाबा साहेब का नाम प्रयोग कर बचाना चाहती है. ये समाज को बांटने वाले लोग है इनसे बचकर रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने पासी समाज को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की थी. उन्हे डर था कि पासी समाज के लोग कही उनका राज समय से पहले खत्म नहीं कर दें. देश की आजादी के पहले संग्राम में 1857 में मक्का पासी , उद्या देवी ने भाग लिया था. पासी समाज से आने वाले महाराजा लाखन पासी ने लखनऊ को बसाया और संवारा था.

पासी समाज का इतिहास है गौरवशाली

महाराजा कंसा पासी की चार पीडियों का इतिहास में उल्लेख होता है. इनके दो पुत्रों का उल्लेख होता है. इनके पुत्र राजा मलिहा ने मलिहाबाद को बसाया था. संडीला का विकास उनके बडे पुत्र सलिहा ने किया था. पासी समाज का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है.

पूर्व सांसद कौशल किशोर ने पासी समाज की वीरता को किया नमन

पूर्व सांसद कौशल किशोर के जनता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा कंसा पासी और उनके पुत्रों की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी. हिन्दू धर्म की रक्षा पासी समाज का संकल्प रहा है. अग्रेजों ने इस समाज को बदनाम किया था. महाराज कंसा को उनकी वीरता के लिए नमन करते हुए कहा कि उनके पुत्र मलिहा और सलिहा भी वीरता में कम नहीं थे. अंग्रेजों ने राज करने के लिए समाज में विघटन पैदा किया था.


सांसद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के लिए समर्पित समाज के लोगों की स्मृतियों को जीवंत करने का काम किया है. महाराजा बिजली पासी के किले को संवारने के साथ ही उनके नाम पर शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई. राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित समाज की उन्नति के लिए शुभाकामना देते हुए कहा कि पूर्वजों का हमेशा स्मरण करना चाहिए. जो पूर्वजों को याद नहीं करता है वह आगे नहीं बढता है.

मोदी सरकार कर रही है गरीबों का उत्थान

उनका कहना था कि गुरु रविदास जी ने मंदिरों की स्थापना की और वे समाज से कुरीतियों को दूर करना चाहते थे. वे समाज से गैर बराबरी को दूर कर बराबरी लाना चाहते थे. भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे दीन दयाल उपाध्याय भी गैर बराबरी को दूर करने का मंत्र देकर गए हैं. प्रधानमंत्री इस गैर बराबरी को दूर करने के लिए कार्य कर रहे हैं. उनकी सरकार की हर योजना के केन्द्र में गरीब का उत्थान है. आज गरीब की बेटी की शादी के लिए अनुदान , रहने के लिए पीएम आवास, शौचालय , उपचार के लिए आयुष्मान योजना आदि गैर बराबरी को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रही है. मोदी सरकार ने 25 करोड लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाया है.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर मैं स्मारक बनाने के लिए समाज का आवाहन किया उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भाजपा ने उनके सम्मान की चर्चा की है जीएसटी घटकर बहुत बड़ा काम किया है.,  विधायक जयदेवी, विधायक अमरेश रावत, ब्लॉक प्रमुख राम कुमार राही, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलावर, प्रधान राधा कृष्ण, प्रधान सुशील कुमार, राम औतार, जितेंद्र कुमार  पूर्व प्रधान रमेश कुमार पूर्व प्रधान राम मूर्ति, ग्राम प्रधान सर्वेश रावत आदि उपस्थित रहे.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago