India Pakistan Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था. मैच के बाद टीम इंडिया ने जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. वहीं PCB चीफ मोहसीन नकवी को भरी सभा में भी जलील किया. मंच पर ट्रॉफी लेकर मोहसीन नकवी इंतजार करते रहे और टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान में ‘आराम फरमाते’ नजर आए.
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला कई कारणों से याद किया जाएगा. एक तरफ भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जहां हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. वहीं वहीं भारतीय टीम ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ‘काल्पनिक ट्रॉफी’ लेकर खिलाड़ियों की तरफ बढ़े और सबने उसे सेलीब्रेट किया.
भारत की जीत के तुरंत बाद T-20 में देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने जितेश शर्मा और हर्षित राणा के साथ पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के ट्रेडमार्क जश्न की नकल करते नजर आए. उनके नकल को देख सैमसन भी हंस पड़े.
भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अलग ही अंदाज में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया. उन्होंने अपने पोस्ट में एक नकली ट्रॉफी की तस्वीर डाली थी. वहीं भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने भी अभिषेक शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उनके बीच ट्रॉफी की एक वर्चुअल तस्वीर भी है.
भारत और पाकिस्तान के बीच यह राइवलरी इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिली. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की चुटकी लेते हुए पोस्ट किया, “जीत हमेशा सबसे ज्यादा शोर मचाती है.” वहीं पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण बने तिलक वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “बात करना आसान है जीतने के लिए जज्बा चाहिये.”
दरअसल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने ट्रॉफी देने के लिए पाकिस्तान के गृहमंत्री और PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को बुलाया था. नकवी ACC के अध्यक्ष भी हैं. जिसके बाद भारतीय टीम ने विरोध स्वरूप उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. मैच के बाद पुरस्कार समारोह का आयोजन 1 घंटे देरी से किया गया.
कुलदीप यादव अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मंच पर मौजूद लोगों से अपने पुरस्कार प्राप्त किये. इस दौरान उन्होंने मोहसिन नकवी का धन्यवाद नहीं किया.
ये भी पढ़ें- बुमराह के नाम जुड़ा अनचाहा दाग! पाक बल्लेबाज साहिबजादा ने तोड़े रिकॉर्ड
मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पत्रकारों से कहा कि मैंने जब से क्रिकेट खेलना और क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से मैंने यह नहीं देखा कि एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो. यह ट्रॉफी कड़ी मेहनत से हासिल की गई है. मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे. अगर आप ट्रॉफियों के बारे में बात करना चाहते हैं तो मेरी ट्रॉफियां ड्रेसिंग रूम में रखी हैं. मेरे साथ सभी 14 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ हैं. एशिया कप के इस सफर में यहीं असली ट्रॉफी है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show 2026 का आयोजन…
Bihar News: नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ओपीडी सेवा बंद हो…
Ajab Gajab News: रामपुर में दो पत्नियों के झगड़े पर पंचायत का अजब फैसला: 3…
Trump Xi Jinping Meeting: शी जिनपिंग तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने…
DU Fee Waiver Scheme: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम 2026 के तहत आर्थिक…
Shehbaz Sharif news: UN मुख्यालय में पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ से सीधे सवाल पूछे गए.…