उत्तर प्रदेश

‘सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन’, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आरंभ हो चुका है. पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है.”

उन्होंने एक्स पोस्ट पर आगे लिखा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि प्रयागराज अनगिनत लोगों से भरा हुआ है, जो वहां आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं और आशीर्वाद मांग रहे हैं. सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को शानदार प्रवास की शुभकामनाएं.”

उन्होंने आगे लिखा, “भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाते हुए महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हुआ. महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है.”

सीएम योगी ने शुभकामनाएं दीं

इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में सीएम योगी ने कहा, “आइए, महाकुंभ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें. मां गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो.”

यह भी पढ़ें- ‘श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा…हेलिकॉप्टर से देख सकेंगे संगम का नजारा’, आज से शुरू हुआ दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है. यह आयोजन ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सजीव करता है. मां गंगा की पवित्र धारा में स्नान और साधना करने आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों.

आज पहला स्नान

पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है. इस अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं. आज से ही श्रद्धालु पैंतालीस दिन का कल्पवास शुरू करेंगे. संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है. देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है.

संगम पर प्रवेश के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ जुटी है. महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी है. सुरक्षा में हजारों की संख्या में जवान तैनात हैं. पुलिस स्पीकर के माध्यम से लाखों की भीड़ को मैनेज कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

12 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

19 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

39 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago