घने कोहरे से धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार.
Weather: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में कोहरा और बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने 3D सेटेलाइट इमेज जारी की है, जिससे यह साफ है कि राजधानी दिल्ली में कुछ राहत है, लेकिन यहां धूप की उम्मीद कम दिख रही है. 13 जनवरी को कई राज्यों में बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर घटने के बाद ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज दृश्यता केवल 50 मीटर रह गई है. इस वजह से दिल्ली में कम दृश्यता के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है और ठंड बढ़ने के आसार भी हैं. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. राजस्थान के उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हरियाणा के हिसार और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज विजिबिलिटी जीरो रही. वहीं, दिल्ली के पालम और आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर रही. अमृतसर और वाराणसी एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई, जबकि कानपुर, आगरा और पूर्णिया में विजिबिलिटी 200 मीटर रही.
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर
स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है. इन इलाकों में घना कोहरा और ठंड बढ़ सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…