पीएम मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (11 सितंबर) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. पीएम मोदी (PM Modi) बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर सीएम योगी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी ने काशी में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़कों के दोनों तरफ खड़े होकर फूलों की बारिश कर रहे थे.
कचहरी गोलघर से नदेसर की ओर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का काफिला निकला तो गोलघर चौराहे पर फ्लीट एकदम धीमी हो गई. इस दौरान एसपीजी के जवान पैदल चल रहे थे और लोग पुष्प वर्षा करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे. प्रधानमंत्री (PM Modi) हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही पोस्टर, बैनर और होर्डिंंग लगाकर दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों को दर्शाया गया.
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम संग बैठक करने पहुंचे. होटल ताज में दोनों देशों के प्रमुखों की मुलाकात हुई तो आपसी संबंधों में गर्मजोशी देखने को मिली. भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई.
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी द्विपक्षीय चर्चाओं के दौरान पीएम मोदी और रामगुलाम सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
बयान में आगे कहा गया है कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…