उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 5 फरवरी को जाएंगे Mahakumbh, संगम में स्नान से लेकर साधु-संतों से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Mahakumbh Visit: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन चल रहा है. आध्यात्म और आस्था के इस महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं. अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज जाने वाले हैं. पीएम मोदी संगम में स्नान के साथ ही तीर्थ स्थलों का दौरा करेंगे.

10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम

फिलहाल अभी पीएम मोदी के महाकुंभ जाने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार को सुबह 10 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर एक सेना के विशेष विमान पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से पीएम मोदी डीपीएस हेलीपैड जाएंगे. जहां से प्रधानमंत्री अरैल घाट पहुंचकर नाव के द्वारा महाकुंभ जाएंगे. संगम में वह स्नान करने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे.

साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

इस दौरान वह अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा व खाकचौक के प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे. लगभग एक घंटे बाद यहां से वह लौट जाएंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज से लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र तक तैयारी की जा रही है. सोमवार को एयर, वाटर फ्लीट रिहर्सल भी हुआ. आज रोड फ्लीट रिहर्सल होगा. प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- एकता, आध्यात्म और आस्था के इस अद्भुत महाकुंभ की दुनियाभर में हो रही सराहना, अब तक 37 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago