उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 सृजनशील वर्षों की पूर्णता पर कोटिशः बधाई दी. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह सशक्त नेतृत्व संकल्प से सिद्धि की एक जीवंत मिसाल है, जिसमें नारी सशक्तिकरण से लेकर कृषक कल्याण, आर्थिक उत्थान से लेकर सांस्कृतिक पुनर्जागरण, डिजिटल क्रांति से लेकर वैश्विक प्रतिष्ठा तक भारत ने अनेक शिखर छुए. जन धन योजना, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहल ने भारत को ‘पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस’ बनाते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है.
मौर्य ने बताया कि सशक्त सरकार होने के कारण नितीगत निर्णय और देशहित में धारा 370 का उन्मूलन, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति और आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों ने राष्ट्रीय अस्मिता एवं स्वाभिमान को नए आयाम दिए हैं.
साथ ही माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आखरी पायदान पर खडे़ व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, एवं सौभाग्य जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को गरिमापूर्ण जीवन मिला है एवं आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक भारतीय नागरिक को मुफ्त और सुलभ उपचार दिया जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के साथ भारत ने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की जो यात्रा तय की है, वह ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की अमिट आधारशिला बन चुकी है.
मौर्य जी ने मॉ भारती और 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित सेवा, सुशासन, सशक्तिकरण, अंत्योदय और अमृतकाल के अमिट 11 वर्ष ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके दृढ़ एवं समर्पित नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन किया.
ये भी पढ़ें: मुस्लिम वोटबैंक के कारण विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलती थी कांग्रेस-सपाः CM Yogi
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…