देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में बदल गया देश, 140 करोड़ लोग इसके गवाह : कैलाश विजयवर्गीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के शासनकाल के 11 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश की 140 करोड़ जनता ने देश को बदलते हुए देखा है.

मोहन यादव सरकार के मंत्री विजयवर्गीय ने कहा है कि यह स्वर्णिम 11 साल है, देश को बदलते हुए 140 करोड़ लोगों ने देखा है.देश की सेना को ताकतवर होते हुए देखा है, देश को आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए देखा है, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, गरीबों की संख्या कम हुई है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और लगातार तीन बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने जीत हासिल की है.इसके साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय शासनकाल के 11 साल पूरे हो गए हैं.भाजपा इन 11 साल को ’11 साल सेवा’ के तौर पर मान रही है.इसके लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सरकार व संगठन विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं.

बता दें कि, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी सरकार के 11 साल के शासनकाल को लेकर कहा था, “सेवा, सुशासन एवं गरीब-कल्याण के सफलतम 11 साल.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल विकसित भारत के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है.इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है.आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्टअप तक- हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं.राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सीएए लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा जी20 की अध्यक्षता- प्रत्येक निर्णय में छंजपवद थ्पतेज की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है.

आईएएनएस

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

39 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago