उत्तर प्रदेश

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा कथित तौर पर उसके मायके के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों में आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे बहादुरगंज के लोहिया पांडे का हाता इलाके की बताई जा रही है. आगजनी की यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

लव मैरिज के बाद शुरू हुआ पति-पत्नी में विवाद

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ महीने पहले युवती से लव मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा. विवाद बढ़ने के बाद पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी थी. आरोप है कि पत्नी के मायके में रहने से पति नाराज था. इसी नाराजगी में वह सोमवार तड़के उसके मायके पहुंचा और बाहर खड़ी स्कूटियों को निशाना बनाया.

पेट्रोल डालकर तीन स्कूटियों में लगाई आग

आरोप के मुताबिक, युवक ने मायके के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल डाला और उनमें आग लगा दी. आग लगते ही तीनों स्कूटियां तेजी से जलने लगीं. देर रात हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने आग की लपटें देखकर इसकी जानकारी दी.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

आगजनी की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में कथित तौर पर एक युवक स्कूटियों के पास पहुंचता और आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. साथ ही, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और आगजनी की वजह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और आरोपी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago