लीगल

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साल 2023 में की गई कथित विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की FIR रद्द करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से समय मांगे जाने पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है.

‘वकील के तौर पर निष्पक्ष रहें’: सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान पवन खेड़ा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्य सरकार की स्थगन की मांग का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला शुरुआत से ही बेहद संवेदनशील और अर्जेंट रहा है, इसलिए इस पर शुक्रवार को ही सुनवाई की जानी चाहिए.

सिंघवी द्वारा बार-बार तुरंत सुनवाई की मांग करने पर जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा, ‘सबसे पहले मामलों से भावनात्मक रूप से अलग रहना सीखिए. एक वकील के तौर पर आपको हमेशा निष्पक्ष रहना चाहिए, केस से व्यक्तिगत रूप से न जुड़ें.’ इस टिप्पणी पर वरिष्ठ वकील सिंघवी ने तुरंत अदालत से सहमति जताते हुए कहा, ‘मैं पूरी तरह सहमत हूं, माई लॉर्ड.’

हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और निचली अदालत के समन आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकीलों ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि हाईकोर्ट पहले ही विस्तृत सुनवाई के बाद उनकी अर्जी खारिज कर चुका है.

क्या था पूरा विवाद?

यह पूरा मामला 17 फरवरी 2023 का है, जब मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के नाम को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बयान के बाद भारी राजनीतिक बवाल हुआ और वाराणसी व लखनऊ में उनके खिलाफ आपराधिक प्राथमिकियां दर्ज की गईं.

इसके अलावा असम के दीमा हसाओ जिले में भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद 23 फरवरी 2023 को असम पुलिस ने उन्हें दिल्ली से रायपुर जाते समय फ्लाइट से उतारकर गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें:लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

5 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

11 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

31 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

42 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

1 hour ago