उत्तर प्रदेश

संगम नगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में बनेंगे 45 स्टेशन

Prayagraj Metro Project: प्रयागराज में  मेट्रो चलने का रास्ता साफ हो गया है.उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. प्रयागराज मेट्रो 12 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट होगा. इसमें 60 KM लंबे नेटवर्क में 45 स्टेशन बनेंगे. प्रयागराज मेट्रो रेल परियोजना में पहले लाइट मेट्रो चलाने का प्लान था, लेकिन अब पारंपरिक मेट्रो चलाई जाएगी. स्टेशनों की संख्या भी 45 करने से मेट्रो बजट 5500 करोड़ से बढ़कर 12 हजार करोड़ पहुंच गया है.

राइट्स एजेंसी ने संशोधित डीपीआर सौंप यूपी सरकार को सौंप दी है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण मेट्रो डिपो के लिए नैनी में जमीन की पहचान में जुटे हैं.कुछ स्टेशनों पर रक्षा भूमि के कारण रक्षा मंत्रालय से एनओसी ली जाएगी. डीपीआर को यूपी कैबिनेट और केंद्र की मंजूरी मिलना बाकी है.

प्रयागराज में दो बड़े मेट्रो कॉरिडोर

प्रयागराज मेट्रो नेटवर्क पूरे शहर को दो कॉरिडोर में बांटेगी. पहले कॉरिडोर में (ईस्ट-वेस्ट लाइन) में बमरौली एयरपोर्ट से झूंसी सिटी लेक फारेस्ट तक मेट्रो चलेगी. 39 किमी की लंबाई में 26 स्टेशन होंगे.  यह रूट सीधे प्रयागराज हवाई अड्डे को मेन सिटी और गंगा पार के पूर्वी इलाके झूंसी से जोड़ेगा. प्रयागराज एयरपोर्ट, बमरौली, शमीन मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर, सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, संगम तट, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम और सिटी लेक फॉरेस्ट इसके स्टेशन होंगे.

मेट्रो कॉरिडोर 2 : फाफामऊ से नैनी

प्रयागराज मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर की 21 किमी लंबाई में 19 स्टेशन होंगे. यह मेट्रो लाइन गंगा के उत्तरी छोर फाफामऊ को यमुना पार के नैनी और छिवकी रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करेगी.  शांतिपुरम, गंगा नगर, MNNIT, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कर्नलगंज, परेड ग्राउंड, मिंटो पार्क, नैनी बाजार रोड, नैनी और छिवकी रेलवे स्टेशन होंगे.

संगम तट पर रोपवे प्रोजेक्ट

इस मेट्रो प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत त्रिवेणी संगम तक मेट्रो स्टेशन से यात्री रोपवे है. परेड ग्राउंड मेट्रो नेटवर्क का मेन इंटरचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है. परेड ग्राउंड पर दिल्ली के राजीव चौक जैसा मेट्रो विशाल हब बनेगा, जहां यात्री मेट्रो से सीधे रोपवे में बैठकर कुछ मिनटों में संगम तट तक पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में बीजेपी का मेगा प्लान! MLC चेहरों को सीधे चुनाव लड़ाने की तैयारी

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘नक्सलवाद के खात्मे से बस्तर और गढ़चिरौली में लौटी उम्मीद की रोशनी’, पीएम मोदी बोले- माओवादी आतंक से मिली मुक्ति

जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को माओवादी आतंक से मुक्ति…

22 minutes ago

यूपी चुनाव में बीजेपी का मेगा प्लान! MLC चेहरों को सीधे चुनाव लड़ाने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. रिपोर्ट के…

1 hour ago

66 साल तक मौन रहे बाबा हरिदास, अमेरिका में खड़ी की भारतीय संस्कृति की विरासत; जानिए कौन थे ये महान योगी?

बाबा हरिदास ने करीब 66 वर्षों तक मौन व्रत रखकर योग, ध्यान और भारतीय आध्यात्मिक…

2 hours ago

जमीन पर बैठकर मटन पार्टी…सूर्यकुमार और सरफराज खान का देसी अंदाज, VIDEO हुआ वायरल

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का दोस्तों के साथ मटन…

3 hours ago

‘विकास, गरीबी से मुक्ति और नक्सलवाद का अंत…’, जनजातीय गौरव दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से संबोधन करते हुए…

4 hours ago