उत्तर प्रदेश

“भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना मोदी सरकार की प्राथमिकता: अनुराग ठाकुर”

भारत अपने परम्परागत खेलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. 2036 में भारत में आयोजित होने जा रहे ओलंपिक खेल भी इसको मंच प्रदान करेंगे. प्रयागराज महाकुंभ में चल रहे खेल महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है. उनके साथ दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी मौजूद रहे.

भारत के परम्परागत खेलों की स्पर्धा की गई आयोजित

महाकुंभ में चल रहे 7 दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ के तीसरे दिन भारत के परम्परागत खेलों की स्पर्धा आयोजित की गई. दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुये. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है. इस दिशा में क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की पहल शानदार है. मोदी सरकार कबड्डी, कलारीपयट्टू, मल्लखंब, खो-खो जैसे परम्परागत खेलों को प्राथमिकता से बढ़ावा दे रही है. इससे दुनिया हमारे खेलों की ताकत को पहचानेगी. 2036 ओलंपिक से पहले इस तरफ कदम बढ़ाना है. मोदी जी के नेतृत्व में अपने देशी खेलों को बढ़ावा देने की जो शुरुआत हुई थी वह आज तेज गति से चल रही है.

भूटिया बोले फुटबॉल को लेकर योगी जी के प्रयास शानदार

महाकुंभ के सेक्टर 10 में चल रहे खेल महाकुंभ के पहले सत्र में चीफ गेस्ट के तौर पर लाखों खिलाड़ियों के आदर्श बाइचुंग भूटिया रहे. युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भूटिया ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की सराहना की. उन्होंने कहा, “फुटबाल को लेकर योगी जी के प्रयास बहुत शानदार है. यूपी आगे जायेगा तो इंडिया आगे जायेगा. 2036 ओलंपिक की मेजबानी इंडियन स्पोर्ट्स को बहुत आगे ले जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार के प्रयासों के साथ साथ ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन जैसे संस्थानों को भी सरकार के साथ साझा प्रयास करना चाहिए.

कबड्डी में हरियाणा की जीत, मल्लखंब का फाइनल रविवार को

खेल महाकुंभ का तीसरा दिन देश के परंपरागत खेलों को समर्पित रहा. शनिवार के दिन का मुख्य आकर्षण कबड्डी फाइनल था, जिसमें हरियाणा और काशी प्रांत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम विजयी रही. इसके अलावा दिनभर के कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के युवा एथलीटों ने मल्लखंब जैसे भारत के प्राचीन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही खो-खो, कलारीपयट्टू और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं, कुश्ती और तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया. कल यानी रविवार को मल्लखंब का फाइनल होगा.

सीएम योगी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आएंगे खेल महाकुंभ

खेल महाकुंभ 2025, यह सप्ताहभर चलने वाला भव्य खेल आयोजन 6 से 13 फरवरी तक प्रयागराज के मेला क्षेत्र, सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है. पूरे भारत से आए खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन भारत के स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने का एक शानदार मंच साबित हो रहा है. आयोजन की भव्यता को और बढ़ाने के लिए कल यानि 9 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं. वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित होंगे.

इस अवसर पर कार्यक्रम के मेहमानों के साथ मेजबान के तौर पर उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और टीवाईसी डायरेक्टर गीता सिंह भी मौजूद रहीं.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago