Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anurag Thakur

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग ठाकुर ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को 'नए मुगल' बताते हुए जमकर निशाना साधा.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने वर्ष 2020 में सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ दायर सीपीआईएम नेता वृंदा करात की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है.

बंगाल के हुगली में चुनावी रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘गजवा-ए-बंगाल’ को रोकने की बात कही.

क्या आप राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं? अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश से 'युवा चेंजमेकर' फेलोशिप की शुरुआत की है, जिसमें युवाओं को न केवल मंच मिलेगा बल्कि आर्थिक मदद भी दी जाएगी. वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा है.

Anurag Thakur vs Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राहुल को भारत विरोधी ताकतों का प्रवक्ता बताते हुए विदेशी एजेंडे (जॉर्ज सोरोस) पर काम करने का आरोप लगाया.

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट ओर से एक बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनुराग ठाकुर पर लगाया गया प्रतिबंध आजीवन नहीं माना जा सकता और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गतिविधियों में नियमों के तहत भाग लेने के लिए पूरे तरीके से स्वतंत्र हैं. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक प्रतिबंध जारी रखना अनुपातहीन होगा.

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय के ई-सिगरेट पीने का मामला गरमाया. अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से शिकायत की, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन में किसी भी तरह की सिगरेट की अनुमति नहीं है और कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर हताशा में बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नए वक्फ बोर्ड कानून की सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम समुदाय को सीधे लाभ मिलेगा. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार सवाल उठाती है.

लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों को अब डोज़ियर नहीं, ताबूत भेजेगा.