Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mohan Yadav

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने नमन किया है.

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' दी जाएगी. 1 नवंबर को स्थापना दिवस पर प्रत्येक विजेता को ₹1 लाख और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योग तेजी से आगे बढ़ा है.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन, युवाओं के कौशल विकास, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समेत कई विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया.

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए 5 वर्दीधारी विभागों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की मंजूरी दी है.

CM Mohan Yadav Home Demolishes: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के तहत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने के महाअभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मकान में गैंती चलाकर निष्पक्षता और समानता की अनूठी मिसाल पेश की है.

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने की अफवाह फैलने से शहर में भारी अफरा-तफरी मच गई. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री परिवहन व्यवस्था का नया अध्याय शुरू हो गया है. भोपाल के भेल दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के तहत 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

MP BUS SERVICE RELAUNCH: मध्य प्रदेश में लगभग 20 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है. वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) के बंद होने के बाद निजी ऑपरेटरों के भरोसे चल रहे परिवहन तंत्र को बदलने के लिए डॉ. मोहन यादव सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) पर आधारित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' शुरू करने जा रही है.