उत्तर प्रदेश

रायबरेली में भीड़ ने चोर समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 9 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी निलंबित

UP News: रायबरेली जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है. ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में 2 अक्टूबर की रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 38 वर्षीय हरियोम वाल्मीकि के रूप में हुई है.

मामले का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई. अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से पांच को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनके नाम विजय सिंह, वैभव सिंह, विपिन मौर्य, सहदेव पासी और सुरेश कुमार मौर्य हैं. बाकी चार को बाद में पकड़ा गया.

एसपी का क्या कहना है?

एसपी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि करीब 15 से 20 और लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जो मौके पर मौजूद थे लेकिन न तो पीड़ित को बचाया और न ही पुलिस को सूचना दी.

NSA के तहत कार्रवाई

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई है और कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पांच पुलिसकर्मी निलंबित

इसके अलावा, इस घटना में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. थानाध्यक्ष को भी हटा दिया गया है और उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़े-PM मोदी करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन, मुंबई को मिलेगा नया ट्रांसपोर्ट हब

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने यह भी बताया कि भीड़ में शामिल लोग मृतक को और उसकी जाति को नहीं जानते थे. मारने वालों में मौर्य, पासी और कुछ सामान्य जातियों के लोग शामिल थे. यह घटना समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती है, जिस पर गंभीर सोच की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago