Ram Mandir Sugam Darshan Pass Booking: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक बहुत ही शानदार और राहत भरी सौगात दी है. अब राम मंदिर में भगवान के दर्शन करना और भी ज्यादा आसान हो गया है. ट्रस्ट ने ‘सुगम दर्शन’ पास की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए एडवांस बुकिंग की समयसीमा को 15 दिन से बढ़ाकर सीधे 90 दिन यानी तीन महीने कर दिया है. इसके अलावा रोजाना मिलने वाले ऑनलाइन पास की संख्या को भी 975 से बढ़ाकर दोगुना यानी 2,000 कर दिया गया है.
अक्सर ऐसा होता था कि लोग अयोध्या आने का प्लान तो बना लेते थे, लेकिन ऐन वक्त पर पास न मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती थी. इसी दिक्कत को दूर करने के लिए ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि और सीईओ एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा की टीम ने मिलकर यह अहम फैसला लिया है.
अब नए नियमों के तहत भक्त अपनी यात्रा से 90 दिन पहले ही ऑनलाइन पास बुक करके अपनी प्लानिंग पक्की कर सकते हैं. यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो दूसरे राज्यों या दूर-दराज के शहरों से लंबी यात्रा करके अयोध्या पहुंचते हैं और जिन्हें आने-जाने की पूरी व्यवस्था पहले से तय करनी होती है.
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सुगम दर्शन के लिए कुल सात स्टेज (90, 62, 30, 14, 7, 3 और 1 दिन पहले) तय किए गए हैं, ताकि सभी को आसानी से मौके मिल सकें. इसके अलावा जो लोग अचानक आ जाएं, उनके लिए आठवें चरण में उसी दिन का ‘तत्काल पास’ भी उपलब्ध रहेगा.
सबसे खास बात यह है कि रामलला के ये सुगम दर्शन पास पूरी तरह से निःशुल्क हैं. ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि इसके लिए किसी भी बिचौलिए या ठग को पैसे देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट (online.srjbtkshetra.org) के जरिए ही करें. फर्जीवाड़े और ऑटोमेटेड बुकिंग रोकने के लिए अब वेरिफिकेशन सिस्टम भी लाया जा रहा है, जिससे असली भक्तों को प्राथमिकता मिल सके.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 22 अक्टूबर से महानाट्य ‘जाणता राजा’: राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, भारत एक्सप्रेस बना मीडिया पार्टनर
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…