उत्तर प्रदेश

‘जीएसटी, टीडीएस, लेबर सेस…बिजली बिल और स्टांप शुल्क’, राम मंदिर ट्रस्ट ने सरकार को दिया 396 करोड़ का टैक्स


संवाददाता- मनमीत गुप्ता 


अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य लगभग 96 फीसदी पूरा हो चुका है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी दी है. ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण का शेष कार्य इसी साल जून तक पूरा हो जाएगा. ट्रस्ट ने इस दौरान मंदिर को मिले दान का लेखा-जोखा भी देश के सामने रखा. चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में अब तक 2150 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, और ट्रस्ट ने जीएसटी समेत अन्य टैक्स मिलाकर कुल 396 करोड़ रुपये सरकार को दिए हैं.

बैठक में 12 ट्रस्टी हुए शामिल

अयोध्या में रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इसमें 7 ट्रस्टी और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए. वहीं, 4 ट्रस्टी ऑनलाइन बैठक में जुड़े. कुल 12 ट्रस्टी उपस्थित रहे, जबकि बैठक में दो अन्य ट्रस्टी मौजूद नहीं थे.

396 करोड़ रुपये टैक्स दिया गया

महामंत्री चंपत राय ने बैठक में बताया कि ट्रस्ट की स्थापना 5 फरवरी 2020 को हुई थी. अब तक ट्रस्ट के खाते से सरकार की विभिन्न एजेंसियों को 396 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसमें जीएसटी, टीडीएस, लेबर सेस, बीमा, बिजली बिल और अन्य खर्च शामिल हैं.

पिछले 5 वर्षों में मंदिर निर्माण पर कुल 2150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह पूरा सहयोग समाज से मिला है, और सरकार से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं ली गई है. अयोध्या में जमीन खरीदने, मंदिर निर्माण और अन्य सुविधाओं पर यह धनराशि खर्च हुई है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं श्रद्धालु; अब तक इतने अरब किए समर्पित

पिछले 5 वर्षों में ट्रस्ट को समाज से 944 किलो चांदी दान के रूप में प्राप्त हुई है. सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा इसकी शुद्धता की जांच की गई, जिसमें यह 92% शुद्ध पाई गई. इस चांदी को गलाकर 20 किलो की ईंटों में बदला गया है.

96 फीसदी काम पूरा

मंदिर निर्माण का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. सप्त मंदिर का निर्माण भी 96 प्रतिशत तक हो गया है, जबकि परकोटा का 60 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है. जून 2025 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago