Rampur Girl Attacked With Axe: सुरेश दिवाकर/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने सिरफिरेपन की सारी हदें पार कर दीं. महज शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
यह खौफनाक वारदात रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रवि नाम का युवक पीड़ित युवती से शादी करना चाहता था. लेकिन जब युवती और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो रवि गुस्से में अंधा हो गया.
आरोप है कि वह जबरन युवती के घर में दाखिल हुआ और परिजनों के सामने ही गाली-गलौज करने लगा. बात इतनी बढ़ी कि सिरफिरे रवि ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सीधे युवती के सिर पर दे मारी. अचानक हुए इस खूनी हमले से घर में चीख-पुकार मच गई और युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी.
वारदात के तुरंत बाद बदहवास परिजन खून से लथपथ युवती को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती के सिर पर गहरा जख्म आया है.
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस एक्शन में आई. पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में इस सनसनीखेज घटना को लेकर दहशत और तनाव का माहौल है.
यह भी पढ़ें: ‘आप गिनते जाइए, हम…’- अखिलेश यादव के सवालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का करारा पलटवार
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…