देश

DUSU Election Result: डूसू में फिर ‘भगवा’ का दबदबा! ABVP की 3 पदों पर जीत, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं. चार पदों के लिए हुई मतगणना के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.

शनिवार सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू हुई थी. कई राउंड की गिनती के बाद चारों प्रमुख पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे.

यश डबास बने DUSU अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. मतगणना के दौरान कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. हालांकि अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली.

ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत हासिल की. इस तरह ABVP ने DUSU के चार केंद्रीय पदों में से तीन अपने नाम कर लिए.

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत

उपाध्यक्ष पद का नतीजा बाकी तीन पदों से अलग रहा. इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की. मतगणना के दौरान शौकीन ने बढ़त बनाए रखी और आखिरकार उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया.

DUSU के चारों केंद्रीय पदों पर कौन जीता?

  • अध्यक्ष: यश डबास – ABVP
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन – निर्दलीय
  • सचिव: रिया छाबड़ी – ABVP
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह – ABVP

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. चुनाव और मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई थी.

ये भी पढ़ें- DUSU Election Results: 19वें राउंड के बाद ABVP का 3 पदों पर दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने बनाई प्रचंड बढ़त

मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी. वैध पहचान पत्र के बिना छात्रों को संबंधित परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कर्नाटक में बीजेपी का सियासी पारा हाई! अमित शाह से मिले बी.वाई. विजयेंद्र, मिला जीत का नया मंत्र

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को हुब्बल्ली में केंद्रीय गृह एवं…

13 minutes ago

‘चार बार विरोध के बाद भी बूथ हार गए नीरज कुमार…’, अनंत सिंह के तीखे हमलों से JDU में आंतरिक कलह खुलकर आई सामने

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर अंदरूनी कलह जारी है. मोकामा से जेडीयू…

22 minutes ago

‘शादी नहीं की तो मार डालूंगा…’ रामपुर में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती के सिर पर चलाई कुल्हाड़ी

रामपुर के बिलासपुर में शादी से इनकार करने पर सनकी युवक ने घर में घुसकर…

59 minutes ago

आय से अधिक संपत्ति का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर…

1 hour ago

आरकॉम फंड डायवर्जन मामला: क्या दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर होंगे केस? सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को होगी अहम सुनवाई

दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) से जुड़े बैंक फ्रॉड और वित्तीय मामलों…

1 hour ago