Cow Slaughter Case: सुरेश दिवाकर/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में अपराधियों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. थाना सैफनी क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के वांछित आरोपी के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे.
यह पूरा मामला 1 जुलाई को तब शुरू हुआ था, जब सैफनी थाना इलाके में सड़क किनारे एक गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था. तनाव को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, तो फरीस, शब्बू और सलीम के नाम सामने आए.
सोमवार को पुलिस टीम जब बड़ा गांव से मियागंज चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखा. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक को कच्चे रास्ते पर दौड़ाकर भागने लगा. कुछ दूर जाकर उसकी बाइक फिसल गई. पुलिस जब तक उसे पकड़ती, उसने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलाई, जो सीधे फरीस के दाहिने पैर में जा लगी.
पुलिस ने आरोपी फरीस के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और गोकशी के कई धारदार उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस की पूछताछ में फरीस ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसने अपने साथियों शब्बू और सलीम के साथ मिलकर जंगल में एक आवारा पशु का वध किया था. वे मांस बेचने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कुछ अवशेष मोटरसाइकिल से सड़क पर ही गिर गए. उनका प्लान इन अवशेषों को आगे नदी में फेंकने का था.
रामपुर पुलिस के मुताबिक, फरीस के खिलाफ गौकशी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. वहीं, फरार चल रहे शब्बू और सलीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’, यूपी सरकार के फैसले पर मंत्री एके शर्मा ने जताई खुशी
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…