Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Police encounter

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत मेहर उर्फ मन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, नैतिक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर कराई गई थी, जिसमें उसके छोटे भाई अर्थ मेहर की भूमिका सामने आई है.

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सलमान और तनवीर घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रॉयल एनफील्ड बाइक, अवैध हथियार और 2.19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. दोनों पर दिल्ली-एनसीआर में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

Amritsar Police Encounter: अमृतसर में शनिवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में ASI हरजीत सिंह की हत्या के आरोपी दीपक सिंह की मौत हो गई.

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने हिरासत में हिंसा और कथित एनकाउंटर पर जताई चिंता. कहा- जांच की कमियां छिपाने के लिए अपनाए जा रहे हैं शॉर्टकट.

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया.

चंदौली के चकिया में पुलिस और भैंस चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

रामपुर की सैफनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के आरोपी फरीस को गिरफ्तार किया है. पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया. आरोपी ने कबूला कि उसने साथियों संग मिलकर गोकशी की थी और मांस ले जाते वक्त जल्दबाजी में अवशेष सड़क पर गिर गए थे.

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया और अवैध हथियार भी जब्त किए...

Bharat Tiwari Encounter Update: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि भरत तिवारी पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका था. इसके बावजूद STF जवान अक्षय कुमार ने उस पर पहली गोली चला दी. परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित फर्जी एनकाउंटर है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए.