उत्तर प्रदेश

संभल में फिर हलचल; क्या हटेगा अवैध कब्जा? कब्रिस्तान की पैमाइश को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

रिपोर्ट- अंसार मलिक


संभल में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. 30 दिसंबर को विवादित स्थल के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) की जाएगी.

दरअसल, यह पूरा मामला कब्रिस्तान की जमीन पर हुए अवैध कब्जों से जुड़ा है. आरोप है कि कई लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन को दबाकर वहां अपने पक्के मकान और दुकानें खड़ी कर ली हैं. प्रशासन अब यह देखना चाहता है कि आखिर कितनी जमीन सरकारी कागजों में दर्ज है और कितने हिस्से पर अवैध कब्जा किया गया है.

पैमाइश के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी या विरोध को रोकने के लिए संभल कोतवाली में एक अहम बैठक बुलाई गई. इस मीटिंग में एसडीएम और सीओ आलोक भाटी ने उन सभी लोगों से सीधा संवाद किया जिनके मकान या दुकानें पैमाइश के दायरे में आ सकती हैं. अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में साफ कर दिया है कि 30 दिसंबर को टीम मौके पर पहुंचेगी और नाप-जोख का काम पूरा किया जाएगा.

पिछली हिंसा से लिया सबक

संभल के लोग अभी 24 नवंबर 2024 की उस काली तारीख को भूले नहीं हैं, जब शहर में हिंसा भड़क उठी थी. उस दौरान जो कुछ भी हुआ, उसने पूरे देश का ध्यान संभल की तरफ खींच लिया था. प्रशासन अब वही गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहता. इसीलिए, पैमाइश से ठीक तीन दिन पहले ही लोगों को बुलाकर ‘ब्रीफ’ कर दिया गया है ताकि मौके पर कोई भी व्यक्ति “जानकारी न होने” का बहाना न बना सके या भड़कावे में न आए.

शांति बनाए रखने की अपील

सीओ आलोक भाटी ने बैठक में लोगों को भरोसा दिलाया कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर किसी ने भी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश की, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में कांड हुआ: पढ़ाई की बात पर पत्नी बनी दुश्मन, खौफनाक सजा से पुलिस भी हैरान

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

4 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

4 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

4 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

5 hours ago