उत्तर प्रदेश

झोपड़ी में जिंदा जली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, परिजनों ने लगाया गांव के युवक पर हत्या का आरोप

Sambhal News/अंसार मलिक: संभल जिले के गुन्नौर-धनारी इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. ग्राम खलीलपुर में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में जिंदा जलकर मौत हो गई. कहने को तो यह आग लगने की घटना है, लेकिन मृतका के परिवार के आरोपों ने इसे एक सनसनीखेज साजिश और कत्ल का रंग दे दिया है.

क्या ये महज हादसा या सोची-समझी साजिश?

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे की है. 70 वर्षीय राममूर्ति, जो स्वर्गीय रामलाल की पत्नी थीं, अपने घर से कुछ दूरी पर बने घेर में मौजूद झोपड़ी में आराम कर रही थीं. तभी अचानक झोपड़ी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, राममूर्ति झोपड़ी के भीतर ही जिंदा जल चुकी थीं. उन्हें बाहर निकलने का एक मौका तक नहीं मिला.

पुलिस की लापरवाही पर सवाल

जैसे ही यह खबर फैली, गांव में कोहराम मच गया. मृतका के बेटे मलखान ने गांव के ही एक युवक पर सीधा आरोप लगाया है कि उसने रंजिश के चलते उनकी मां को जिंदा जलाने के इरादे से झोपड़ी में आग लगाई. परिवार का दावा है कि यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं है. उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार धनारी थाने में शिकायतें दी गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया.

परिजनों ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष ने खुद ही अपने भूसे की बुग्गी में आग लगा ली थी, ताकि पीड़ित परिवार को झूठे केस में फंसाया जा सके. उस मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि इस बीच यह खौफनाक वारदात हो गई. परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने पुरानी शिकायतों पर एक्शन लिया होता, तो आज उनकी मां जिंदा होतीं.

ये भी पढ़ें- कुत्ते को महाराज बनाकर पूजने लगे लोग! बिजनौर का मंदिर सोशल मीडिया पर क्यों हुआ वायरल?

पुलिस की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) प्रदीप कुमार खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. चूंकि मामला साजिशन हत्या के आरोपों से जुड़ा है, इसलिए तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से राख, मिट्टी और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग लगी थी या लगाई गई थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

13 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

21 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

24 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

28 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

40 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

42 minutes ago