देश

देश को मिली पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने मालदा दौरे से दिखाई हरी झंडी

PM Modi trains launch: देश को आज पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. यह ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी. बता दें कि यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. इससे पूर्व जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं.

पीएम मोदी ने 4 ट्रेनों की दी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. जो 4 नई ट्रेनें चलाई गई हैं उनका विवरण और रूट इस प्रकार है:

  1. न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस,
  2. न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस,
  3. अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
  4. अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस

बता दें कि इन चारों ट्रेन की शुरुआत से लंबी दूरी के किफायती और आरामदायक रेल सम्पर्क में सुधार होगा.

ट्रेवल समय भी घटेगा

जानकारी के मुताबिक, कहा गया कि आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे बनाया गया है. बता दें कि विकसित की गई इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी. यह लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी. जोकि हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर यात्रा के समय को लगभग 2.5 घंटे तक कम करके यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:BMC चुनाव में जीत के बाद धुरंधर बने देवा भाऊ, मुंबई में लगे फडणवीस के फिल्मी पोस्टर

कितना देना होगा किराया?

अब तक की जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सफर काफी रियायती दरों पर होगा. इसका किराया सोच-समझकर तय किया गया है. बता दें कि हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी (3AC) का किराया 2,299 रुपये रखा जाएगा. वहीं सेकंड एसी (2 AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या तक का किराया 2,970 रुपये होगा. जबकि फर्स्ट एसी श्रेणी में यात्रियों को हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपये देने पड़ेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago