उत्तर प्रदेश

30 साल का होगा हिसाब! संभल में मस्जिद और मदरसे पर ग्रामीणों ने खुद चलाया हथौड़ा

Sambhal Mosque Demolition: संभल/अंसार मलिक: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख बरकरार है. ताजा मामला असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है, जहां प्रशासन के ‘बुलडोजर’ के खौफ से ग्रामीणों ने खुद ही अवैध रूप से बनी मस्जिद, मदरसे और दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है.

बुलडोजर के डर से खुद चलाया हथौड़ा

मुबारकपुर बंद गांव में करीब साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था. राजस्व विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि इस जमीन पर मस्जिद, मदरसा और कई दुकानों का निर्माण किया गया था. तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश और वीडियोग्राफी कराने के बाद जब ध्वस्तीकरण का अल्टीमेटम दिया गया, तो ग्रामीण कार्रवाई के डर से खुद ही हथौड़ा लेकर अपने बनाए ढांचों को गिराने में जुट गए. ग्रामीणों का कहना है कि वे भारी मन से ऐसा कर रहे हैं ताकि प्रशासन की ओर से होने वाली बड़ी कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

तहसीलदार ने किया मौके का मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार सिंह राजस्व और चकबंदी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे. उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे ध्वस्तीकरण कार्य का निरीक्षण किया. तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था और सरकारी अभिलेखों में दर्ज जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था. प्रशासन की मौजूदगी में अब मलबे को हटाने और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

30 साल का हिसाब और भारी जुर्माना

प्रशासन केवल जमीन खाली कराने तक ही सीमित नहीं है. तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे की अवधि का आकलन किया जा रहा है. पिछले 30 वर्षों से इस सरकारी जमीन का उपयोग करने के बदले में संबंधित पक्षों पर भारी आर्थिक जुर्माना (रिकवरी) लगाया जाएगा. राजस्व विभाग की टीम जमीन के बाजार मूल्य और कब्जे के समय के आधार पर जुर्माने की राशि तय करेगी, जो लाखों में होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: कुशीनगर में ISIS एजेंट गिरफ्तार: जेल से छूटते ही कर रहा था ब्रेनवॉश, क्या है रिजवान की पूरी कुंडली?

संभल में थमती नहीं दिख रही कार्रवाई

संभल जिले में इस साल की शुरुआत से ही धार्मिक स्थलों और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. जनवरी 2026 में ही प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 17 मस्जिदों और मदरसों को चिन्हित कर ध्वस्त किया था. 4 जनवरी को सलेमपुर सालार और हाजीपुर में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब मुबारकपुर बंद गांव का मामला चर्चा में है. प्रशासन का कहना है कि यह अभियान किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने का एक हिस्सा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

33 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago