देश

भीलवाड़ा में न्याय के नए अध्याय की शुरुआत: 62 बीघा में बनेगा हाईटेक कोर्ट परिसर, कल दिग्गजों की मौजूदगी में होगा भूमि पूजन

Bhilwara New Court Complex: भीलवाड़ा के न्यायिक इतिहास में आज यानी 5 अप्रैल का दिन एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है. शहर के बीचों-बीच सांगानेर तस्वारिया इलाके में 62 बीघा की विशाल जमीन पर नए कोर्ट परिसर का भूमि पूजन हुआ. सालों से जगह की किल्लत और सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे वकीलों और मुवक्किलों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

भीलवाड़ा को मिलेगा आधुनिक ‘न्याय का मंदिर’

मौजूदा न्यायालय परिसर की बात करें तो यह साल 1948 से, यानी आजादी के तुरंत बाद से संचालित हो रहा है. वक्त बदला, मुकदमे बढ़े और आबादी भी बढ़ी, लेकिन कोर्ट की बिल्डिंग वही पुरानी रही. आलम यह है कि कोर्ट में कुल 20 अदालतें हैं, जिनमें से जगह की कमी की वजह से 11 कोर्ट परिसर से बाहर चल रहे हैं.

फाइलों का बोझ और बढ़ती भीड़ के बीच वकीलों को बैठने तक की सही जगह नहीं मिल पा रही थी. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने 62 बीघा जमीन आवंटित की है, जहां अब एक हाईटेक और सर्व-सुविधायुक्त नया न्यायालय परिसर आकार लेगा.

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

सुबह 10:15 बजे इस भव्य कार्यक्रम की चमक बढ़ाने के लिए कई बड़ी हस्तियां भीलवाड़ा पहुंची. राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति संजीव कुमार शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके तुरंत बाद जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की साल 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के साथ उनकी पूरी टीम ने शपथ ली कि वे विधिवत कार्यभार संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- उत्तर से दक्षिण तक हादसों का ‘खूनी रविवार’: हिमाचल और तमिलनाडु में खाई में गिरे पर्यटकों के वाहन, 4 की मौत और दर्जनों घायल

आम आदमी को क्या होगा फायदा?

बता दें कि अक्सर कोर्ट-कचहरी के नाम से ही लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि वहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी होती है. लेकिन नए परिसर के बनने से आम जनता को भटकना नहीं पड़ेगा. एक ही छत के नीचे सारी अदालतें होने से केस की सुनवाई और तारीखों के लिए भागदौड़ कम होगी. आधुनिक बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और बेहतर कनेक्टिविटी से न्याय की प्रक्रिया न केवल सुगम होगी बल्कि तेज भी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago