सरोजिनी नगर के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह
Terrorist attack in Jammu Kashmir: उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहलगाम में हुए 2025 के सबसे घातक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे एक सुनियोजित और हिंसक ‘जिहाद’ बताया और विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में इस कांड में शामिल हर अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर लिखा कि यह हमला “नृशंसता, कायरता और अमानवीयता की पराकाष्ठा” है. आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को चुनकर निशाना बनाया. यह केवल एक आतंकी घटना नहीं, यह मानवता के विरुद्ध छेड़ा गया सुनियोजित और हिंसक ‘जिहाद’ है!
उन्होंने कहा- मुझे आशा ही नहीं, बल्कि अडिग विश्वास है कि पीएम मोदी एवं श्रद्धेय अमित शाह के निर्णायक नेतृत्व में इस वीभत्स घटना में संलिप्त एक-एक अपराधी को खोजकर, चिन्हित कर, कठोरतम दंड दिया जाएगा!!
22 अप्रैल की दोपहर को हुआ यह हमला पुलवामा के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद घाटी में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…