Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला नृशंसता, कायरता और अमानवीयता की पराकाष्ठा, एक-एक अपराधी को कठोरतम दंड दिया जाए: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटित आतंकी हमला नृशंसता, कायरता और अमानवीयता की पराकाष्ठा है. इस जघन्य कृत्य में जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं.

BJP MLA Rajeshwar Singh

सरोजिनी नगर के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Terrorist attack in Jammu Kashmir: उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहलगाम में हुए 2025 के सबसे घातक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्‍होंने इसे एक सुनियोजित और हिंसक ‘जिहाद’ बताया और विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में इस कांड में शामिल हर अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर लिखा कि यह हमला “नृशंसता, कायरता और अमानवीयता की पराकाष्ठा” है. आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को चुनकर निशाना बनाया. यह केवल एक आतंकी घटना नहीं, यह मानवता के विरुद्ध छेड़ा गया सुनियोजित और हिंसक ‘जिहाद’ है!

उन्‍होंने कहा- मुझे आशा ही नहीं, बल्कि अडिग विश्वास है कि पीएम मोदी एवं श्रद्धेय अमित शाह के निर्णायक नेतृत्व में इस वीभत्स घटना में संलिप्त एक-एक अपराधी को खोजकर, चिन्हित कर, कठोरतम दंड दिया जाएगा!!

22 अप्रैल की दोपहर को हुआ यह हमला पुलवामा के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद घाटी में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

यह भी पढ़िए: Pahalgam Terrorist Attack: इजरायल-इटली, UAE-नेपाल के नागरिक भी हुए आतंकियों की गोली के शिकार, भारत के सपोर्ट में आए कई देश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital