उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा पर सियासत जारी, पीड़ितों से मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका, रोकने के लिए दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर तैनात हुई पुलिस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने के इरादे से दिल्ली से रवाना होंगे. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी. दौरे से पहले दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है.

पुलिस ने की नाकाबंदी

राहुल गांधी के संभल दौरे को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है. जिसे देखते हुए दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है. एहतियात के तौर पर पीएसी और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी तैनात की गई हैं. सुबह 10 बजे राहुल गांधी संभल के लिए रवाना होंगे. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली यूपी बॉर्डर पर जुटने लगे हैं.

10 दिसंबर तक लगी है रोक

संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. संभल के जिला कलेक्टर ने आसपास के जिलों के कलेक्टर को राहुल गांधी और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पत्र भी लिखा है.

कांग्रेस का कहना है कि संभल में मौजूदा समय में धारा 163 लागू है, तो ऐसी स्थिति में प्रशासन को पार्टी की तरफ से पांच लोगों को तो जाने की इजाजत देनी ही चाहिए. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पर एकत्रित हो चुके हैं. वो कुछ ही देर में राहुल गांधी के साथ संभल के लिए रवाना होंगे.

10 बजे रवाना होगा कांग्रेस डेलिगेशन

इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा था, “बुधवार सुबह 10 बजे प्रतिनिधिमंडल निकलेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रभारी अविनाश पांडे, समेत अन्य सांसद संभल जाएंगे.”

यह भी पढ़ें- Sambhal Violence: हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग आज जाएगा संभल, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेताओं ने संभल जाने की कोशिश की थी. लेकिन, उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया था. गौरतलब है कि 24 नवंबर को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में सर्वे का विरोध कर रहे लोगों ने सर्वे टीम सहित पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था. इस उपद्रव में 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

12 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

19 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

21 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

24 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

29 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

52 minutes ago