मनोरंजन

अचानक गायब हुए कॉमेडियन Sunil Pal का पुलिस ने खोजा पता, हुई बातचीत, जानें कब आएंगे मुंबई

Sunil Pal Missing: मनोरंजन जगत से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कई घंटों से लापता हो गए थे. दरअसल अभिनेता 2 दिन से गायब हैं और उनका कुछ पता नहीं लग रहा है. साथ ही एक्टर की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में इस बात की जानकारी दी थी.

उन्होंने सुनील पाल के मिसिंग की शिकायत सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में करवाई थी. पुलिस भी एक्सन में आ गई थी लेकिन अब पुलिस की सुनील पाल से बातचीत हो गई है. बातचीत के बाद सुनील पाल ने पुलिस को बताया कि वो कल मुंबई आ जाएंगे. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वो कहां गायब हो गए थे.

कहां गायब हो गए थे सुनील पाल?

मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सुनील पाल मुंबई से बाहर किसी शो को करने के लिए गए थे. इस हिसाब से उन्हें आज वापस लौटना था लेकिन वो वापस नहीं आए. सुनील ना तो अपने घर आए हैं और ना ही उनका फोन लग रहा है और ना ही उन्होंने किसी भी तरह की कोई जानकारी अपने परिवार को दी है. ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं . साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये कि कहां है सुनील पाल?

आखिर कब सुनील पाल आएंगे मुंबई?

सुनील पाल के गायब होने के खबर के बीच सांताक्रुज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सांताक्रुज पुलिस को सुनील पाल का पता मिल गया है. पुलिस ने बताया कि कॉमेडियन का फोन खराब हो गया था जिसकी वजह से उनकी पत्नी उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थीं. सुनील पाल ने बताया कि वे आज बुधवार यानी 4 दिसंबर को मुंबई आएंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi के साथ The Sabarmati Report देखना बेहद खास, शब्दों में बयां नहीं कर सकता: विक्रांत मैसी

पत्नी ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

सुनील पाल का परिवार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहा है. सुनील की वाइफ ने उन्हें कई बार फोन किया और उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन बंद था. इसके बाद अब सुनील की वाइफ पुलिस के पास गई और उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. कहा जा रहा है कि सुनील के परिवार को अलग-अलग नंबर से फोन आ रहे हैं और फिरौती की मांग की जा रही है.

कौन है सुनील पाल?

सुनील पाल साल 2005 में स्टार वन के द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर रह चुके हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ उन्होंने अपनी कॉमेडी के सफर की शुरुआत की थी. लेकिन टीवी से ज्यादा उन्हें लाइव स्टैंड अप कॉमेडी में दिलचस्पी थी. यही वजह है कि आज वो अपने शोज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं.

कॉमेडी से दर्शकों का जीता दिल

बता दें कि सुनील पाल ने अपने करियर में कई कॉमेडी शोज में काम किया है. सुनील पाल ने फिर हेरा फेरी, बॉन्बे टू गोवा, अपनी सपना मनी मनी और किक जैसे कई फिल्मों में काम किया है. अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है. सिर्फ कॉमेडी ही नहीं सुनील पाल ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago