Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीमा हैदर फिर बनीं मां; ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में छठे बच्चे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

सीमा हैदर के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा ने आज (मंगलवार) को एक बेटे को जन्म दिया है.

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक बार फिर जश्न का माहौल है. पबजी (PUBG) खेलते हुए सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बनी हैं. आज (मंगलवार, 17 फरवरी) सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. इस खबर के आते ही उनके परिवार और चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.

जानकारी के मुताबिक, सीमा को सोमवार को ही ग्रेटर नोएडा के कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज (मंगलवार) डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. सीमा का यह छठा बच्चा है, जबकि सचिन के साथ यह उनकी दूसरी संतान है.

जैसे ही सीमा और नन्हे मेहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, रबूपुरा स्थित उनके घर पर स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं. घर पहुंचते ही खुशी में लड्डू और गुड़ बांटे गए. पड़ोसियों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है और हर कोई इस नए सदस्य की एक झलक पाने को बेताब है.

दिलचस्प बात यह है कि सीमा की पिछली संतान, यानी उनकी बेटी भारती का जन्म भी पिछले साल 18 मार्च (2025) को मंगलवार के ही दिन हुआ था. अब करीब एक साल बाद, 17 फरवरी 2026 को फिर से मंगलवार की सुबह ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग इसे एक सुखद संयोग मान रहे हैं.

पबजी वाला प्यार और सरहद पार की कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. पाकिस्तान की रहने वाली सीमा को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था. अपने प्यार की खातिर सीमा अपने पहले पति गुलाम हैदर को छोड़कर, नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं.

भारत आने के बाद सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया और सचिन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू की. उन्होंने अपने चारों बच्चों के नाम भी बदल दिया हैं. सीमा का बेटा फरहान अली अब राज बन चुका है और तीनों बेटियां फरिहा, फरहा और बतूल- अब परी, मुन्नी और प्रियंका के नाम से जानी जाती हैं.

सीमा और सचिन आज सोशल मीडिया के बड़े नाम बन चुके हैं. वे अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लाखों लोग देखते हैं. हालांकि, सीमा की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. बिना वीजा और अवैध तरीके से भारत में दाखिल होने की वजह से उन पर कानूनी केस चल रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई छूने की तैयारी, भारत बनाएगा हाई-एल्टीट्यूड हेलीकॉप्टर; मैक्रों से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital