उत्तर प्रदेश

शादाब जकाती की नेटवर्थ का खुलासा! मजदूर से बने सोशल मीडिया स्टार, एक रील से कितना कमाता है ये इनफ्लूएंसर?

Shadab Jakati Net Worth: “10 वाला बिस्किट कितने का है जी…” वाले शादाब जकाती को शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के माध्यम से अश्लील रील बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उन्हें कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई, लेकिन इस मामले ने शादाब जकाती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. शादाब जकाती के बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च करने लगे. गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत मिलने के चलते लोग शादाब की कमाई को लेकर तरह तरह की बातें करते दिखे.

सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें करोड़पति बताते देखे गए तो कुछ उनके संबंध बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स तक जोड़ने लगे. अगर आप भी यहीं जानना चाहते हैं कि आखिर लाखों फॉलोअर्स वाले शादाब जकाती एक इंफ्लूएंसर के तौर पर कितना कमाते हैं या एक रील बनाने के लिए कितने पैसे मिलते हैं तो आप सही जगह हैं. आइये बताते हैं कि आखिर मेरठ के रहने वाला यह इंफ्लूएंसर एक रील से कितना पैसा कमाते हैं.

जीरो से हीरो बने शादाब जकाती

पहले कहानी उनके सोशल मीडिया स्टार बनने को लेकर जान लेते हैं. शादाब जकाती उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. उनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा ही है. वो एक मजदूर थे और सऊदी अरब में रहकर कमाते थे. जहां वो टिकटॉक पर कॉमेडी वीडियो बनाते थे. उन्होंने भारत आकर भी टिकटॉक पर कॉमेडी वीडियो बनाना जारी रखा. हालांकि भारत सरकार के द्वारा टिकटॉक बंद किये जाने के बाद शादाब जकाती के किस्मत पर जैसे फिर ताले पड़ गए. हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपना वीडियो बनाना जारी रखा.

इसी बीच उनकी एक रील- 10 रुपये वाला बिस्किट कितने का है जी…वायरल हो गया. यह रील जैसे उनकी किस्मत खोल दिया. शादाब के इस रील की बड़े-बड़े खिलाड़ी, अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कॉपी करने लगे.

ये भी पढ़ें- छूट गए चैतन्यानंद सरस्वती के चेले! यौन शोषण केस में आया पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

एक रील से इतना कमाते हैं शादाब

अब चलिये बताते हैं कि आखिर शादाब कितनी कमाई करते हैं. वैसे तो इसके बारे में कहीं कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अगर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को देखें तो लगता है कि उनकी कमाई लाखों रुपये में होगी. उनकी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुल मिलाकर 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. इंस्टा पर जहां उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं फेसबुक पर 4.3 मिलियन हैं. उनकी कमाई का जरिया ‘एड’ और ब्रांड प्रमोशन है. उनके फॉलोअर्स और लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो महीने में कम से कम 1.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

3 seconds ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

10 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

16 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

17 minutes ago

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

33 minutes ago

नवरात्र के बीच जल उठा पहाड़ों का ऐतिहासिक मंदिर! आग की चपेट में आने से मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

Uttarakhand Temple Catches Fire: नवरात्रि के दौरान बागेश्वर के कपकोट स्थित ऐतिहासिक बदियाकोट मां भगवती…

36 minutes ago