UP Crime:शामली/अमित तरार: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हरियाणा के एक शिवभक्त ने अपनी दंडवत कांवड़ पर हड्डी फेंककर उसे खंडित करने का आरोप लगाया. घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और जांच के बाद विवाद की असली वजह साफ की.
शामली में एक कांवड़िये ने कांवड़ पर हड्डी फेंककर उसे खंडित करने का आरोप लगाया, जिसका वीडियो वायरल होने पर हंगामा हुआ. हालांकि, एसपी शामली ने स्पष्ट किया कि हड्डी फेंकी नहीं गई थी, बल्कि बारिश के पानी में बहकर सड़क पर आई थी. पुलिस ने संदेह के घेरे में आए स्थानीय नाबालिगों से पूछताछ की और कांवड़िये को समझाकर रवाना कर दिया.
पानीपत (हरियाणा) के गोयला खुर्द निवासी शिवभक्त धर्मवीर उर्फ नाथी हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. पीड़ित कांवड़िये का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वे कैराना के गांव काकौर स्थिति एक धर्मस्थल के पास पहुंचे, तो वहां बैठे दूसरे समुदाय के चार युवकों ने उनकी कांवड़ पर हड्डी फेंक दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों की बाइक भी उनके सुपुर्द की, लेकिन त्वरित कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से शिकायत की.
मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद शामली के पुलिस अधीक्षक (SP) एनपी सिंह का आधिकारिक बयान सामने आया. एसपी ने बताया कि यह घटना 28 जुलाई की रात की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर किसी ने हड्डी नहीं फेंकी थी. जो हड्डी मिली, उस पर मिट्टी लगी हुई थी, जो असल में तेज बरसात के कारण सड़क किनारे से बहकर मुख्य मार्ग पर आ गई थी.
एसपी शामली ने आगे बताया कि जिन लड़कों पर आरोप लगाया गया था, वे सभी स्थानीय नाबालिग बच्चे थे, जो सड़क किनारे कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे. कैराना कोतवाली पुलिस ने उन्हें बुलाकर पूछताछ की है. अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़िये को समझा-बुझाकर गंतव्य के लिए आगे रवाना कर दिया है. पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी तरह की कोई सांप्रदायिक समस्या नहीं है.
यह भी पढ़ें-कांवड़ यात्रा से कैसे मिलता है भारत की अर्थव्यवस्था को बूस्ट? जानें 1000 करोड़ के इस कारोबार का पूरा गणित
-भारत एक्सप्रेस
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…