उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी घटना हुई है. रविवार को एक कंपनी में काम करते हुए धमाका हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि अन्य 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. घटना थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में हुई.

जानकारी के मुताबिक, वीर बालाजी पेपर मिल में सुबह तड़के विस्फोट हुआ था तेज धमाके के साथ मशीन का पार्ट बिखर गया. दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। घटना के समय कंपनी का शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा यहां मौजूद था, जो चपेट में आ गया. अन्य 4 कर्मचारी भी इस दौरान झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों के घर भी हिल गए. इससे गांव के लोगों में भी दहशत फैल गई थी. जानकारी जुटाने पर फैक्ट्री में धमाके के बारे में पता चला. यहां देखा तो सब बिखरा पड़ा था. स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे.

उन्होंने आरोप लगाए कि इस फैक्ट्री का शुरू से ही विरोध किया गया था. इसके कारण यहां प्रदूषण फैल रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हवा के साथ पानी भी दूषित हो चुका है, जिससे लोगों में कैंसर की बीमारी फैल रही है.

फिलहाल स्थानीय लोग मृतक अंकित शर्मा के परिवार के साथ खड़े होकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

मृतक के परिजनों ने कहा कि दूसरा स्टाफ नहीं आने पर रात में अंकित को फैक्ट्री में रोका गया था. हमें सुबह साढ़े 5 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी. मृतक अंकित के परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि रात 11 बजे से फोन बंद था. सुबह साढ़े 5 बजे सीधे घटना की जानकारी दी गई. इस बीच में क्या कुछ हुआ है, इसका पता लगाया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

45 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

60 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago