देश

पूर्व CJI चंद्रचूड़ करेंगे सरकारी बंगला खाली, SC ने केंद्र को भेजा पत्र

Legal News: सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक विभाग ने देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ से उनके आधिकारिक आवास को खाली करने का अनुरोध किया है. यह कार्रवाई न्यायिक सेवा (Legal News) से सेवानिवृत्ति के बाद निर्धारित समयसीमा के अनुसार की गई है. प्रशासन की मानें, तो सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व CJI को नियमानुसार आवास खाली करना आवश्यक है, ताकि आवास को नए न्यायाधीशों को आवंटित किया जा सके.

ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: 6 महीने में 8 बिजनेसमैन की हत्या…सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से कत्ल, क्या बिहार में जंगलराज पार्ट 2 की हो चुकी है शुरूआत?

पूर्व CJI की तरफ से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ द्वारा अब तक उनका आधिकारिक आवास खाली नहीं हुआ है. इसे तत्काल खाली कराया जाए. जल्द से जल्द इसे सुप्रीम कोर्ट के हाउसिंग पूल में वापस लौटाया जाए. वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व CJI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल, ये खबर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, इस गैंगस्टर का नाम आ रहा सामने, क्या सुलझने वाली है खेमका मर्डर मिस्ट्री?

पत्र में लिखा बंगला तुरंत वापस लें

दरअसल, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने नवंबर 2022 से नवंबर 2024 तक बतौर भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दी. सेवानिवृत्ति के बाद अभी भी वह लुटियंस दिल्ली स्थित कृष्ण मेनन मार्ग पर बंगला नंबर 5 में रह रहे हैं, जो बंगला देश के कार्यरत CJI के लिए आवंटित होता है. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को पत्र भेजा गया है. इसमें लिखा है, “आपसे निवेदन है कि कृपया कृष्ण मेनन मार्ग स्थित बंगला नंबर 5 को माननीय डॉ. जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ से तुरंत वापस लें, क्योंकि न केवल इसकी अनुमति 31 मई 2025 को समाप्त हो चुकी है, बल्कि 2022 नियमों के तहत निर्धारित छह महीने की अवधि भी 10 मई 2025 को समाप्त हो गई है.”

केंद्र सरकार करे सीधा हस्तक्षेप

दरअसल, ये पत्र सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मंत्रालय के सचिव को भेजा गया है. इस घटनाक्रम के बाद न्यायिक हलकों में चर्चा तेज हो गईं है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहली बार है जब सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने इस प्रकार का सख्त कदम उठाते हुए केंद्र सरकार से सीधा हस्तक्षेप करने को कहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

23 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

23 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

40 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

40 minutes ago